वन्य प्राणी मंडल हमीरपुर के तहत इस दिन होगा वन मित्रों का फिजिकल टेस्ट….

FOREST.jpg

HNN/धर्मशाला

जिला कांगड़ा के धर्मशाला वन्य प्राणी वृत में वन्य प्राणी मंडल हमीरपुर के तहत वन मित्रों का फिजिकल टेस्ट 9 फरवरी 2024 को होगा। जिन अभ्यर्थियों ने वन मित्र के लिए आवेदन किया है उनका फिजिकल टेस्ट वन्य प्राणी वन मंडल हमीरपुर में होगा।

मुख्य अरण्यपाल वन्य प्राणी वृत उत्तरी क्षेत्र धर्मशाला विक्रम इलावर्सन द्वारा यह जानकारी दी गई है। उन्होंने बताया कि शारीरिक दक्षता परीक्षण के लिए समय और स्थान की अधिसूचना वन मंडल अधिकारी वन्य प्राणी हमीरपुर अपने स्तर पर प्रकाशित करेंगे।

उन्होंने कहा कि अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी अपने संबंधित वन परिक्षेत्र अधिकारी से संपर्क कर सकते हैं।