Loading...

वन निगम के उपाध्यक्ष ने किया हिमकाष्ठ विक्रय भंडार मंतारुवाला पांवटा साहिब का दौरा

Ankita • 4 Aug 2023 • 1 Min Read

HNN/ पांवटा साहिब

हिमाचल प्रदेश वन विकास निगम के उपाध्यक्ष केहर सिंह खाची ने मंतारुवाला स्थित हिमकाष्ठ विक्रय भंडार का दौरा किया। उपाध्यक्ष ने डिपू की कार्यप्रणाली का जायज़ा लिया और निगम के हित में दिशा निर्देश दिए। उपाध्यक्ष द्वारा डिपू में पौधा रोपण भी किया गया। पिछले दिनों हुई भारी बारिश से निगम को हुए नुकसान का भी संज्ञान लिया।

उपाध्यक्ष ने वन विभाग पांवटा डिवीज़न के चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया जिसमें सिल्वीकल्चर एरिआ भी शामिल था। उपाध्यक्ष ने पांवटा-शिलाई और पांवटा-शिमला रोड का निरीक्षण किया और डीएफओ पांवटा साहिब को सभी गिरे हुए पेड़ों को पांच दिनों के भीतर मार्क करके निगम के पांवटा साहिब स्थित हिमकाष्ठ विक्रय भंडार मंतारुवाला को विक्रय हेतू भेजने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर वन मंडलाधिकारी पांवटा साहिब ऐस्वर्या राज, मंडलीय प्रबंधक मंतारुवाला वेद प्रकाश, मंडलीय प्रबंधक नाहन अशवनी कुमार, कार्यालय प्रबंधक पांवटा साहिब राजेश कुमार तथा सहायक प्रबंधक पांवटा साहिब अजमेर सिंह अन्य कर्मचारियों के साथ उपस्थित रहे।