Loading...

वन परिक्षेत्र जमटा में वन मित्र के भरें जाएंगे इतने पद….

By Ankita Published: 16 Dec 2023, 2:18 PM | Updated: 16 Dec 2023, 2:19 PM 1 min read

HNN/ नाहन

वन परिक्षेत्र जमटा के अंतर्गत वन मित्रों के 15 पदों को भरा जाएगा । जिसको लेकर आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। वन परिषद जमाटा के तहत 15 वन बिटों में भरें जाने वाले 15 पदों के लिए आवेदन की अंतिम तारीख 30 दिसंबर निर्धारित की गई है।

मीडिया को जानकारी देते हुए वन परिक्षेत्र अधिकारी जमटा प्रेम कंवर ने बताया कि वन मित्रों के पदों को भरने के लिए विभाग ने प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार 30 दिसंबर तक आवेदन कर सकते हैं।

उन्होंने कहा कि वन परिक्षेत्र जमटा के तहत भरे जाने वाले पदों के लिए उम्मीदवार वन परिषद अधिकारी कार्यालय जमटा में आवेदन करें।