वन मंडल किन्नौर में इस दिन होगी वन मित्रों की शारीरिक दक्षता परीक्षा……
HNN/किन्नौर
जिला के वन मंडल किन्नौर में वन मित्रों की शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए तारीख तय कर दी गई है। जिसके तहत शारीरिक दक्षता परीक्षण 12 से 14 फरवरी तक होगा। डीएफओ किन्नौर अरविंद कुमार द्वारा यह जानकारी दी गई है। उन्होंने बताया कि विभिन्न वन परिक्षेत्रों की भर्ती रिकांगपिओ-पांगी सड़क, नजदीक हवाघर, तेलंगी में आयोजित की जाएगी। प्रात: 8:30 बजे से वन मित्रों की भर्ती प्रक्रिया शुरू होगी।
उन्होंने कहा कि वन परिक्षेत्र निचार, भावानगर, कटगांव और किल्बा का 12 फरवरी, कल्पा, मूरंग, पूह और मलिंग के लिए वन मित्रों का 13 फरवरी को शारीरिक दक्षता परीक्षण रिकांगपिओ-पांगी रोड, नजदीक हवाघर, तेलंगी में होगा। वहीं 14 फरवरी को संरक्षित दिन रखा गया है। उन्होंने कहा कि सभी योग्य उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड उनके पते पर भेज दिए गए हैं और शारीरिक दक्षता परीक्षण के दौरान उसे लाना अनिवार्य है।
उन्होंने सभी योग्य उम्मीदवारों से निर्धारित समय और तिथि पर शारीरिक दक्षता परीक्षण के लिए उपस्थिति सुनिश्चित करने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि अभ्यर्थी अधिक जानकारी के लिए 10:00 बजे से सांय 5:00 बजे तक मोबाइल नंबर 82195-44428, 88943-71572 पर संपर्क कर सकते हैं।