वन विभाग ने अवैध लड़की से भरे 12 वाहन किए जब्त
हिमाचल से तस्करी कर पंजाब ले जाई जा रही थी लकड़ी
HNN/ ऊना
जिला ऊना में वन विभाग ने अवैध लड़की से भरे 12 वाहन जब्त किए है। आरोपी बिना वैध दस्तावेज के हिमाचली वन संपदा को पंजाब लेकर जा रहे थे। विभाग द्वारा मामले की छानबीन की जा रही है तथा जब्त वाहनों को वन थाना परिसर टटेहड़ा में पहुंचा दिया गया है।
जानकारी के मुताबिक, वन विभाग द्वारा अलोह से होशियारपुर की तरफ जा रहे 7 वाहनों को तथा गगरेट में नाके के दौरान होशियारपुर की तरफ जा रहे 5 वाहनों को जांच के लिए रोका गया तथा वाहनों में लदी वन संपदा के निर्यात संबंधी दस्तावेजों की मांग की।
इस संबंधी कोई भी दस्तावेज न दिखाने पर विभाग द्वारा कड़ा संज्ञान लेते हुए सभी 12 वाहनों को जब्त कर कब्जे में लिया गया। वन मंडल अधिकारी सुशील कुमार ने मामले की पुष्टि की है।