Loading...

वन विभाग ने पिकअप गाड़ी से पकड़ी खैर की लकड़ी, मामला दर्ज

PARUL • 31 Oct 2023 • 1 Min Read

HNN/ऊना

जिला ऊना में उपमंडल हरोली के पुबोवाल में वन विभाग की टीम ने खैर की लकड़ी से लदी एक पिकअप गाड़ी को पकड़ा है। विभाग ने गाड़ी से खैर के 32 मोछे पकड़े हैं। इसके साथ ही मौके पर गाड़ी के चालक को भी काबू किया गया, जबकि तीन अन्य आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए।

वाहन चालक की पहचान रमन जोशी, निवासी सिंगा, तहसील हरोली, जिला ऊना के रूप में हुई है। पुलिस थाना हरोली ने चालक सहित चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार, वन विभाग की टीम ने पुबोवाल में नाका लगाया गया था। जिस दौरान एक गाड़ी जंगल की तरफ से आई।

विभाग की टीम ने गाड़ी को रुकने का इशारा किया गया। जिसके बाद गाड़ी में सवार तीन लोग अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। जब विभाग ने गाड़ी को रोककर उसकी जांच की गई तो इसमें खैर के मोछे लदे हुए पाए गए।

जब गाड़ी चालक से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि खैर के मोछे लादने के लिए उसे राजा, बग्गु और रविंद्र सभी निवासी बालीवाल ने बुलाया था। जिसके बाद वन विभाग ने मामले की शिकायत पुलिस को दी। डीएसपी हरोली मोहन रावत ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मामले में फरार आरोपियों की तलाश जारी है।