Loading...

वन विभाग ने पिकअप से बरामद किए खैर के मोच्छें, चालक के खिलाफ केस दर्ज

SAPNA THAKUR • 7 Jan 2023 • 1 Min Read

HNN/ नालागढ़

नालागढ़ के तहत रामशहर के गांव बहैली में वन विभाग की टीम ने खैर की लकड़ी से भरी एक पिकअप को पकड़ा है जिसकी कीमत 74 हजार आंकी गई है। वहीं वन विभाग ने इस बाबत पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई है। वन विभाग की शिकायत के आधार पर पुलिस ने भी आरोपी चालक वीर सिंह पुत्र बनत राम निवासी खेलेड़ रामशहर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार वन विभाग ने गश्त के दौरान इस कार्यवाही को अंजाम दिया है। इस दौरान विभाग की टीम ने जब एक पिकअप को जांच के लिए रुकवाया तो खैर के 9 मोच्छें बरामद हुए। विभाग की टीम द्वारा जब चालक से लकड़ी को ले जाने के संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा तो वह कोई उत्तर नहीं दे पाया।

विभाग की टीम ने तुरंत कार्यवाही करते हुए पुलिस थाना में आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई और लकड़ी को भी कब्जे में ले लिया गया। डीएसपी प्रियंक गुप्ता ने खबर की पुष्टि करते हुए बताया कि वन विभाग ने लकड़ी से भरी पिकअप पकड़ी है। चालक के विरुद्ध केस दर्ज किया गया है।