Loading...

वर्तमान अध्यक्ष रूबी ककड़ ने भाजपा छोड़ थामा कांग्रेस का दामन, पद से दिया इस्तीफा

Ankita • 13 Jun 2023 • 1 Min Read

HNN/ राजगढ़

जिला सिरमौर की नगर पंचायत राजगढ़ में वर्तमान अध्यक्ष रूबी ककड़ ने भाजपा छोड़ कांग्रेस का दामन थाम लिया है। बता दें रूबी ककड़ ने अपने पद से त्यागपत्र दे दिया है।

इसलिए अब जल्द ही कांग्रेस समर्थित नगर पंचायत का गठन किया जाएगा। रूबी कक्कड़ ने गत दिनों प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू और उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान से मुलाकात की थी।

रूबी कक्कड़ के साथ वार्ड नंबर 5 के पार्षद कपिल ठाकुर ने भी कांग्रेस पार्टी से नाता जोड़ लिया था। ये जानकारी राजगढ़ शहरी कांग्रेस के अध्यक्ष विक्रम ठाकुर ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी। विक्रम ने बताया कि नगर पंचायत में अब कांग्रेस पार्टी के 4 पार्षद हो गए है।

जिनमें ज्योति साहनी, कपिल ठाकुर, रूबी कक्कड़ और हाल ही में वार्ड नंबर 6 से चुने गए पार्षद रंजीत सिंह शामिल है। सभी चारो पार्षदों ने उपाध्यक्ष दिनेश ठाकुर की कार्यप्रणाली से नाखुश होकर उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव उपायुक्त सिरमौर को भेज दिया है।

जिसकी सूचना उपमंडलाधिकारी( ना.) एवं सचिव नगर पंचायत राजगढ़ को भी दी है और जल्द ही नगर पंचायत राजगढ़ में कांग्रेस समर्थित अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का चुनाव करवाया जाएगा।