Loading...

वर्ल्ड कप 2023: धर्मशाला स्टेडियम में 22 अक्तूबर को भारत और न्यूजीलैंड के बीच होगा मुकाबला

Ankita • 20 Oct 2023 • 1 Min Read

HNN/ धर्मशाला

22 अक्तूबर को भारत और न्यूजीलैंड के बीच आईसीसी वनडे क्रिकेट विश्व कप को मुकाबला खेला जाएगा। बता दें यह मैच हिमाचल के अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में खेला जाएगा।

इससे पूर्व 2016 में धर्मशाला में भारतीय टीम ने एक दिवसीय मैच में न्यूजीलैंड को 6 विकेट से मात दी थी। बता दें धर्मशाला स्टेडियम में सात साल बाद एक बार फिर भारत और न्यूजीलैंड की टीम आमने-सामने होंगी।

न्यूजीलैंड की टीम धर्मशाला में भारत के खिलाफ जीत का खाता खेलने के लिए और भारत टीम यहां पर अपने जीत के क्रम को बरकार रखने के लिए मैदान में उतरेगी। न्यूजीलैंड को 2016 में हुए एक दिवसीय मैच में भारत से मिली हार का बदला लेने को मौका रहेगा।