लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

वस्तु एवं सेवा कर के विषय पर वाद विवाद प्रतियोगिता आयोजित

SAPNA THAKUR | 10 दिसंबर 2022 at 11:42 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ बिलासपुर

कर एवं आबकारी विभाग के 52वें स्थापना दिवस के उपलक्ष पर जिला परिषद हॉल बिलासपुर में वस्तु एवं सेवा कर के विषय पर वाद विवाद प्रतियोगिता करवाई गई। यह जानकारी उपायुक्त राज्य कर एवं आबकारी बिलासपुर शिल्पा कपिल ने यहां दी। उन्होंने बताया कि राज्य कर एवं आबकारी विभाग द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में बिलासपुर के विभिन्न कॉलेजों के 10 प्रतिभागियों ने भाग लिया।

उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता का उद्देश्य वस्तु एवं सेवा कर के बारे में जागरूकता प्रदान करना है ताकि युवाओं व लोगों को इस संबंध में जानकारी मिल सके। प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रुप में सम्मिलित राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बिलासपुर की प्रधानाचार्य नीना वासुदेवा ने कहा कि वस्तु एवं कर सेवा के संबंध में जानकारी प्राप्त करना अत्यंत आवश्यक है। इस संबंध में हम अपने दायित्वों का निर्वहन कर परोक्ष रूप से समाज में अपना महत्वपूर्ण योगदान अदा करते हैं।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

उन्होंने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार भी प्रदान किया जिसमें शिवा कॉलेज ऑफ एजुकेशन घुमारवीं के गौरव शर्मा ने प्रथम, आदर्श कॉलेज ऑफ एजुकेशन अमरपुर के ललित कुमार ने दूसरा स्थान तथा स्वामी विवेकानंद राजकीय महाविद्यालय घुमारवीं की नैन्सी चंदेल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त उन्होंने अन्य 7 प्रतिभागियों को भी पुरस्कृत किया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]