HNN/ ऊना/वीरेंद्र बन्याल
एयरमैन चयन केंद्र अंबाला द्वारा अग्निपथ योजना के तहत पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, जम्मू एंड कश्मीर, लद्दाख व हिमाचल प्रदेश के अविवाहित पुरूषों व महिलाओं के लिए अग्निवीर वायु भर्ती आयोजित की जा रही है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए विंग कमांडर आशीष दुबे, कमांडिंग आफिसर, 1 एएससी, वायु सेना अंबाला कैंट ने बताया कि अग्निवीर वायु भर्ती के लिए इच्छुक अभ्यर्थी 17 से 31 मार्च तक भारतीय वायु सेना की वेबसाइट https://agnipathvayu.cdac.in/ पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
उन्होंने बताया कि अग्निवीर वायु भर्ती के परीक्षा 20 मई के बाद आयोजित की जाएगी। अभ्यर्थी योग्यता से संबंधित जानकारी के लिए भारतीय वायु सेना की वेबसाइट पर सम्पर्क कर सकते हैं।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group