Loading...

वायु सेना में अग्निवीर भर्ती 23 नवम्बर तक, इस वेबसाइट पर करवाए रजिस्ट्रेशन

SAPNA THAKUR • 18 Nov 2022 • 1 Min Read

HNN/ नाहन

भारतीय वायु सेना में अग्निवीर (पुरूष और महिला) भर्ती हेतु विज्ञापन जारी किया गया है। इच्छुक प्रार्थी पंजीकृत वेबसाइट www.agnipathvayu.cdac.in//AV पर 7 नवम्बर से 23 नवम्बर 2022 तक अपना पंजीकरण करवा सकते हैं।

जिला रोजगार अधिकारी, सिरमौर ने यह जानकारी प्रदान करते हुए बताया कि सभी पात्र एवं इच्छुक आवेदक उल्लेखित वेबसाइट के माध्यम से निर्धारित तिथि तक अपना पंजीकरण करवा सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए प्रार्थी दूरभाष न. 01702-222274 पर संपर्क कर सकते हैं।