वार्ड नंबर 3 ने किया अजय सोलंकी का स्वागत

Ward-number-3-welcomed-Ajay.jpg

HNN/ नाहन

नाहन सीट से चुनाव जीतने वाले अजय सोलंकी का वार्ड नंबर-3 हाथी की कब्र में आभार सभा का आयोजन किया गया। नाहन विधानसभा के नवनिर्वाचित विधायक अजय सोलंकी ने वार्ड नंबर 3 की समस्त जनता का आभार व्यक्त किया। इस दौरान उनके साथ उनके समर्थक भी शामिल थे। तो वही लोगों ने भी अपने विधायक का फूल मालाओं व मिठाइयां आदि बांट कर उनका जोरदार स्वागत किया।

अजय सोलंकी ने वार्ड नंबर 3 में जाकर उनके सहयोग के लिए लोगो का आभार व्यक्त किया। अजय सोलंकी ने कहा कि उनकी जीत में हर व्यक्ति का सहयोग रहा है। उन्होंने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि वे लोगों की हर समस्याओं को प्राथमिकता के साथ हल करने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि यह नाहन हम सब का घर है व हम मिल जुलकर इसे विकास के शिखर पर ले जाएंगे।

इस दौरान उनके साथ उनके समर्थक पार्षद राकेश गर्ग, कपिल गर्ग, जिला अध्यक्ष महिला कांग्रेस उपमा धीमान, काजल शर्मा, नसीम दीदान, नरेंद्र तोमर, बिनेश राणा, फकीर मोहम्मद, अशोक कश्यप शुभम वर्मा, कैप्टन सलीम कश्यप, प्रधान पूर्ण चंद कश्यप भी इस सभा में उपस्थित रहे।