वार्ड पंच को गांव की महिला ने मारा थप्पड़, पति ने की गाली-गलौज

By Ankita Published: 16 Jul 2023, 12:26 PM | Updated: 16 Jul 2023, 12:27 PM 1 min read

HNN/ ऊना

जिला ऊना में पुलिस थाना गगरेट के तहत कुठेड़ा जसवालां में एक महिला द्वारा वार्ड पंच को थप्पड़ मारने का मामला संज्ञान में आया है। इसके अलावा उस महिला के पति ने भी वार्ड पंच के साथ गाली-गलौज की। वार्ड पंच माया देवी निवासी कुठेड़ा जसवाला ने इस बाबत पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई है।

वहीं शिकायतकर्ता के आधार पर पुलिस ने आरोपी महिला अनीता देवी और उसके पति दिलबाग सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई शिकायत में वार्ड पंच ने बताया कि गांव में जमीनी विवाद के चलते बहस हो गई थी, जिसकी सुनवाई के लिए मौके पर गई। इसी दौरान गांव की अनीता देवी ने रास्ता रोककर थप्पड़ मारा। इतना ही नहीं महिला के पति दिलबाग सिंह ने भी उसके साथ गाली-गलौज की। डीएसपी अंब वसूधा सूद ने ममे की पुष्टि की है।