Loading...

वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता, चरस के साथ…

PRIYANKA THAKUR • 23 Jan 2023 • 1 Min Read

HNN / चंबा

जिला चंबा में पुलिस के द्वारा नशे के खिलाफ छेड़े गए अभियान के तहत एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान एक युवक के कब्जे से चरस की खेप बरामद की है। आरोपी की पहचान 29 वर्षीय केवल पुत्र चतर सिंह गांव तेलका, चुराह के रूप में हुई है।

दरअसल, रोज की तरह बीते कल भी पुलिस ने नेशनल हाईवे 154 A पर अन्तनिर्माण भवन सुखडाई वाई के पास नाका लगाया हुआ था। पुलिस वहां से आने-जाने वाले सभी वाहनों की तलाशी ले रही थी। इस दौरान पुलिस को एक व्यक्ति की गतिविधियों पर संदेह हुआ।

शक के आधार पर पुलिस ने जब युवक की तलाशी ली तो उसके कब्जे से 202 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने चरस को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना डल्हौजी में मादक द्रव्य अधिनियम की धारा 20 के अन्तर्गत मुकदमा दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।