वाहन पासिंग व ड्राइविंग टेस्ट की नई तिथियां घोषित, 23 की बजाय 25 और 26 फरवरी को होंगी प्रक्रियाएं
आरटीओ ऊना में 23 फरवरी को निर्धारित वाहन पासिंग और ड्राइविंग टेस्ट प्रशासनिक कारणों से स्थगित कर दिए गए हैं। अब यह प्रक्रियाएं क्रमशः 25 और 26 फरवरी को आयोजित की जाएंगी।
ऊना/वीरेंद्र बन्याल
23 फरवरी के कार्यक्रम स्थगित
क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (आरटीओ) ऊना अशोक कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि आरटीओ ऊना में 23 फरवरी को निर्धारित वाहनों की पासिंग/फिटनेस जांच एवं ड्राइविंग टेस्ट प्रशासनिक कारणों के चलते स्थगित कर दिए गए हैं।
नई तिथियों का निर्धारण
उन्होंने बताया कि आम जनता की सुविधा एवं कार्यों के सुचारू संचालन को ध्यान में रखते हुए इन प्रक्रियाओं के लिए नई तिथियां निर्धारित कर दी गई हैं। इसके अनुसार वाहनों की पासिंग/फिटनेस जांच 25 फरवरी तथा ड्राइविंग टेस्ट 26 फरवरी को आयोजित किए जाएंगे।
समय पर उपस्थित होने की अपील
आरटीओ अशोक कुमार ने सभी संबंधित वाहन मालिकों एवं आवेदकों से अनुरोध किया है कि वे निर्धारित नई तिथियों के अनुसार अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा न हो।