लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

विकासार्थ विद्यार्थी प्रकृति रूपी माँ को बचाने में लगातार प्रयासरत

PRIYANKA THAKUR | 22 जनवरी 2023 at 4:25 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN / शिमला

विकासार्थ विद्यार्थी, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् का एक प्रकल्प है जो पर्यावरण संबंधी जिसमे जल, जंगल, ज़मीन, जानवर, जन जैसे विषय हैं पर कार्य करती है। विकासार्थ विद्यार्थी विश्वविद्यालय इकाई की संयोजिका मानसी ने बताया कि विकासार्थ विद्यार्थी, हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय इकाई द्वारा राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष्य व 75 दिन 75 स्थान अभियान के तहत शिमला के सांगटी में सफाई अभियान चलाया गया।

इस अभियान के तहत विकासार्थ विद्यार्थी प्रकृति को बचाने के लिए ऐसे कई स्थानों पर सफाई अभियान चलाकर समाज में जागरूकता का संदेश देने के साथ-साथ, ऐसे प्राकृतिक संसाधन जो नष्ट हो चुके हैं उसे पुनः जीवंत करने का कार्य कर रही है। विकासार्थ विद्यार्थी लगातार पर्यावरण को बचाने हेतु कार्य करती आ रही है। मानसी ने बताया कि विकासार्थ विद्यार्थी द्वारा ‘प्रकृति की ओर’ अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें ऐसे प्राकृतिक संसाधन जो प्रदूषित होकर अपना प्राकृतिक सौंदर्य खो चुके हैं उन्हें गोद लेकर पुनः जीवंत करने का कार्य किया जा रहा है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

इस अभियान के तहत सांगटी मे एक बावड़ी को विकासार्थ विद्यार्थी विश्वविद्यालय इकाई द्वारा गोद लिया गया है जिसे विकासार्थ विद्यार्थी के कार्यकर्ता हर सप्ताह सफाई कर पुनः जीवंत करने का प्रयास कर रहे है। साथ ही उन्होंने सांगटी में रहने वाले सभी लोगों से आग्रह किया कि गंदगी न फैलायें व विकासार्थ विद्यार्थी के साथ मिलकर प्रकृति को बचाने के लिए आगे आए।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]