HNN/ कुल्लू
स्टेट विजिलेंस एंड एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने मंदिर परिसर से सरकारी चावल के 850 बैग बरामद किए हैं। चावल की यह खेप जनजातीय क्षेत्र पांगी के लिए जा रही थी। इसे कुल्लू में ही शातिरों ने वैष्णो मंदिर परिसर में छिपा दिया। सूचना मिलने पर टीम ने छापा मारा और खेप को बरामद करके सील कर दिया।
जानकारी के अनुसार, पीएसएसबी और एसीबी की गुप्त सूचना पर इस कार्यवाही को अंजाम दिया गया। जब चिन्हित जगह पर छापा मारा गया तो वहां पर चावल की बोरियां बरामद हुईं। प्रत्येक बोरी में 50 किलोग्राम चावल हैं और बोरियों की कुल संख्या 850 है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
ये बैग करीब 40 दिनों से यहां पड़े थे। विजिलेंस ने भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं और पीसी अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। विजिलेंस के डीएसपी अजय कुमार ने मामले की पुष्टि की है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group