HNN/ चंबा
जिला चंबा में विजिलेंस टीम ने सरकारी चावल की 200 बोरियों से लदा ट्रक जब्त किया है। चालक की पहचान विकास कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने चालक के खिलाफ आईपीसी की धारा 406 व 420 के तहत केस दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस की टीम बालू पुल के पास नाकाबंदी पर थी। इस दौरान पुलिस को सूचना मिली कि एक व्यक्ति सरकारी चावल की बोरियों को बिना कागजात के पठानकोट ले जा रहा है। नाकाबंदी के दौरान जब पुलिस की टीम ने ट्रक को जांच के लिए रुकवाया, तो उसमे भारी मात्रा में चावल की बोरियां थी।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
पुलिस ने जब चालक से इसको लेकर पूछताछ की और कागजात दिखाने को कहा तो वह कोई सरकारी कागजात पेश नही कर पाया। जिसके बाद पुलिस ने ट्रक को जब्त किया। पुलिस चालक से पूछताछ कर रही है।
उधर, मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी विजिलेंस अभिमन्यु ने कहा कि आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले से जुड़े हर पहलू की गहनता से जांच कर रही है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group