Loading...

विजिलेंस ने अवैध रूप से उगाए गए अफीम के 17,106 पौधे किए बरामद

Ankita • 19 May 2024 • 1 Min Read

HNN/ मंडी

जिला मंडी में स्टेट विजिलेंस व एंटी क्रप्शन ब्यूरो की टीम ने द्रंग के दुर्गम क्षेत्र चौहारघाटी के गढ़गांव समालग में अफीम के 17106 पौधे जब्त किए है। राजस्व रिकॉर्ड चैक करने पर पता चला कि अफीम की खेती वाली भूमि वन विभाग की है। थाना विजिलेंस मंडी में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

जानकारी के मुताबिक, विजिलेंस टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि द्रंग के दुर्गम क्षेत्र चौहारघाटी के गढ़गांव समालग में अफीम की अवैध खेती की गई है। सूचना मिलते ही विजिलेंस की टीम मौके पर पहुंची और अलग-अलग 13 खेतों में उगाए हुए अफीम के 17106 पौधे बरामद किए।

टीम द्वारा अफीम के अवैध रूप बरामद पौधों को नष्ट कर दिया गया है। इस दौरान मौके पर स्थानीय हलका पटवारी को बुलाया गया, जिसने राजस्व रिकॉर्ड चैक करके बताया कि अफीम की खेती वाली भूमि वन विभाग की है।