Loading...

विजिलेंस ने सचिवालय क्लर्क भर्ती पेपर लीक मामले में तीन अभ्यर्थियों को किया गिरफ्तार

Ankita • 14 Feb 2024 • 1 Min Read

HNN/ हमीरपुर

विजिलेंस ने भंग आयोग के माध्यम से हुई सचिवालय क्लर्क भर्ती पोस्ट कोड 962 पेपर लीक मामले में तीन अभ्यर्थियों को हिरासत में लिया है। बता दें विजिलेंस द्वारा अब निलंबित ट्रैफिक इंस्पेक्टर रवि की पत्नी सपना कुमारी निवासी हमीरपुर, जीजा रवि निवासी कागड़ा व बहन सपना देवी निवासी कांगड़ा को गिरफ्तार किया गया है।

सभी आरोपियों को मंगलवार को अदालत में पेश किया गया है। रवि की पत्नी व बहन को अदालत ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा है, जबकि जीजा रवि को 15 फरवरी तक रिमांड पर भेजा है।

आरोपी सोहन व रवि को भी अदालत ने 15 फरवरी तक रिमांड पर भेजा है। इन तीन आरोपियों को 15 फरवरी को अदालत में पेश किया जाएगा। विजिलेंस जांच में खुलासा हुआ है कि रवि कुमार ने अपने जीजा रवि, बहन और पत्नी को सचिवालय क्लर्क भर्ती का पर्चा उपलब्ध करवाया था।