विदेशी परिंदों में बर्ड फ्लू फैलने की आशंका, पशुपालन विभाग अलर्ट..
HNN/ शिमला
हिमाचल प्रदेश में बर्ड फ्लू का अभी तक कोई भी मामला सामने नहीं आया है, बावजूद इसके पशुपालन विभाग पूरी तरह से अलर्ट मोड पर आ चुका है। बता दें कि 2 साल पहले प्रदेश में बर्ड फ्लू फैला था जिसके चलते लाखों परिंदों की मौत हुई थी। इसी के चलते पशुपालन विभाग पहले से ही अलर्ट मोड़ पर आ चुका है। बता दें कि प्रदेश की झीले और जलाशय इन दिनों विदेशी परिंदों से पूरी तरह से गुलजार है।
मेहमान परिंदे मध्य एशिया, साइबेरिया, चीन मंगोलिया आदि ठंडे देशों से जिला कांगड़ा के पौंग डैम और बिलासपुर की गोबिंदसागर झील समेत जिला सिरमौर की श्री रेणुका जी झील और मंडी के जलाशयों में अठखेलियां कर रहे हैं। ऐसे में परिदों में बर्ड फ्लू फैलने की भी आशंका बनी हुई है। इसके लिए पशुपालन विभाग अलर्ट है और खंड तथा जिला स्तर पर रैपिड एक्शन टीमों का गठन किया है। जिला सोलन के पोल्ट्री फार्मों को अलर्ट पर रखा गया है।
उधर, पशुपालन विभाग जिला सोलन के उपनिदेशक बीबी गुप्ता ने बताया कि अभी तक बर्ड फ्लू का कोई भी मामला सामने नहीं आया है, बावजूद इसके विभाग पूरी तरह से सतर्क है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि यदि किसी पक्षी की प्राकृतिक रूप से मौत हुई है तो इसकी सूचना विभाग को दें।