Loading...

विद्यार्थी परिषद ने सफाई अभियान छेड़ चकाचक किया शांति संगम

Ankita • 11 Jul 2024 • 1 Min Read

HNN/ नाहन

राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के 76वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य पर वीरवार को एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने नाहन के ऐतिहासिक स्थल शांति संगम में सफाई अभियान चलाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्लास्टिक और अन्य कचरे को एकत्रित कर ठिकाने लगाया।

इस अभियान में दर्जनभर कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। जिला संयोजक पारस ठाकुर ने बताया कि विद्यार्थी परिषद स्थापना काल से ही छात्रहित व समाज हित में कार्य करती आ रही है। उन्होंने बताया कि विद्यार्थी परिषद ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन करती आ रही है, जिससे समाज हित के साथ युवाओं के अंदर राष्ट्रभक्ति की भावना पैदा हो।

नाहन इकाई अध्यक्ष दीक्षित पुंडीर ने बताया कि अभाविप के आयाम विकासार्थ विद्यार्थी के माध्यम से यह अभियान चलाया गया। उन्होंने आम जनमानस से भी आग्रह किया है कि सभी सफाई का विशेष ध्यान रखें। ताकि शहर के भीतर गंदगी के कारण कोई रोग न फैले।

यदि सफाई का विशेष ध्यान नहीं रखा जाएगा तो डेंगू व मलेरिया जैसी भयानक बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान प्रदेश सहमंत्री मनीष बिरसांटा, स्वप्निल, सनी, आदित्य, कपिल, प्रिया, रिशु व अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।