विद्युत उपमंडल सुन्नी के तहत इन क्षेत्रों में 5 दिन बिजली रहेगी बंद…
पांवटा साहिब और आसपास 26 नवंबर को बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति
HNN/ शिमला
जिला शिमला के विद्युत उपमंडल सुन्नी के तहत एचटी लाइन की मरम्मत एवं पेड़ों की काट छांट के चलते 10 से 15 जून तक सुन्नी के विभिन्न क्षेत्रों में बिजली बाधित रहेगी।
सहायक अभियंता जगदीश कुमार ने बताया कि गुम्मा बसंतपुर सुन्नी फीडर, गुम्मा बसंतपुर सुन्नी लाइन, गुम्मा चाबा लाइन, बीबीएमबी, जमोग लाइन, चाबा शाकरा लाइन में बिजली बंद रहेगी।
उन्होंने बताया कि 10 से 15 जून तक मकड़छा, बगेन, उहली, शकरोड़ी, पटूखर, कांगरी, रेवग, चाबा, थाची, बेन्त्री, कडरेन, बझोल, पल्याड, घरयाना, जमोग, शाकरा, कोट, जेडवी तथा बरोड़ में बिजली बंद रहेगी। उन्होंने जनता से सहयोग की अपील की है।