Loading...

विद्युत बोर्ड पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन नाहन यूनिट की बैठक आयोजित

Ankita • 14 Jul 2024 • 1 Min Read

चंबा में चार मिनी माइक्रो योजनाएं प्राइवेट कंपनियों को देने पर जताया रोष

HNN/ नाहन

हिमाचल प्रदेश विद्युत बोर्ड पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन नाहन यूनिट की मासिक बैठक का आयोजन न्यू शाही मिष्ठान भंडार पक्का टैंक नाहन में शमशेर सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में किया गया। सभा में महासचिव कमलेश कुमार पुंडीर ने आगामी कार्यवाही का संचालन करते हुए सभा में आए सभी सदस्यों का स्वागत किया।

इस अवसर पर महासचिव ने चंबा में हुई केंद्रीय कार्यकारिणी की बैठक में लिए गए निर्णयों से सभी सदस्यों को अवगत कराया। पदमश्री कैलाश महाजन पूर्व में रहे विद्‌युत बोर्ड के अध्यक्ष को उनके कार्यों के लिए याद किया। बैठक में सभी सदस्यों ने चंबा में स्थित चार मिनी माइ‌क्रो स्कीम को प्राइवेट कंपनियों को दिए जाने पर गहरा रोष प्रकट किया व मांग की कि यह कार्य विद्‌युत बोर्ड के कर्मचारी पूर्व में बनाए गए प्रोजैक्टों की भांति करने में सक्षम थे।

इस अवसर पर महासचिव ने नेशनल पे फिक्सेशन के लिए पार्ट टाइम नियुक्त किए गए कर्मचारियों पर विश्वास प्रकट करते हुए पेंशनरों के इस कार्य को समय पर पूर्ण होने की उम्मीद जताई। सभा में सभी सदस्यों ने एरियर का भुगतान न होने पर भारी रोष प्रकट किया। इस अवसर पर सभी कर्मचारियों ने हिमाचल विद्‌युत परिषद के अधिकारियों से बिना किसी देरी के एरियर का भुगतान करने की चेतावनी जारी की।

बैठक में शमशेर ठाकुर, एम सी गौतम कमलेश पुण्डीर, अवनी गौतम, गौरी दत्त, रूलदू राम, आशिक अली, मो. नासिर, पपिन्दर सिंह, के.सी. सोहल, कमल प्रकाश राजिन्द्र सिंह, मदन लाल,रतन सिंह, राजेन्द्र ठाकुर, सुशील वर्मा,एएल अन्साफी,अब्दुल मजीद, शमशाद बेगम,बुधु राम, मोहन लाल, हाकाम सिंह, रूप सिंह, राम लाल,मोहमद अली ,प्रेम सिंह,ओम प्रकाश ,भीम दत व हाकिम सिंह आदि उपस्थित थे।