लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने सिहुंता में किया योग

Ankita | 21 जून 2023 at 1:16 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ चम्बा

आज योग दिवस के उपलक्ष्य में चम्बा के राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सिहुंता में योग शिविर का आयोजन किया गया जिसमें विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने शिरकत की। विधानसभा अध्यक्ष ने स्कूल के बच्चों और शिविर में उपस्थित लोगों के साथ लगभग एक घंटे तक विभिन्न योग क्रियाएं तथा आसान किये।

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने उपस्थित बच्चों और लोगों को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की बधाई दी। उन्होंने कहा कि योग की उत्पत्ति भारतवर्ष से ही हुई तथा योग के रूप में भारत ने पूरी दुनिया को निरोग रहने का एक नायाब तोहफा दिया है। उन्होंने कहा कि योग मनुष्य की मानसिक, शारीरिक और आध्यात्मिक ऊर्जा को बढ़ाता है एवं योग के नियमित अभ्यास से इंसान की जीवन शैली में उल्लेखनीय रूप से निखार आता है। उन्होंने यह भी कहा कि योग सही तरीके से जीने का विज्ञान है और इसे हर आदमी को दैनिक जीवन में शमिल करना चाहिए।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

अन्य चिकित्सा पद्धतियों के अतिरिक्त योग का अपना विशेष महत्व रहा है और अब बड़े- बड़े चिकित्सा संस्थानों ने भी योग अपनाया है। उन्होंने कहा कि आरोग्य रहने के लिये हमें योग को अपने जीवन का हिस्सा बनाना चाहिये और आज हम सभी प्रतिदिन योगाभ्यास करने का संकल्प यहां से लेकर जाना चाहिये। इससे पूर्व, विधानसभा अध्यक्ष ने दीप प्रज्वलित कर योगा शिविर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष को शाॅल,टोपी व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

सिहुंता के अलावा चुवाड़ी और अन्य 10 आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्रों में योग शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर एसडीएम पारस अग्रवाल, खंड आयुष चिकित्सा अधिकारी डॉ सुमन, उपाध्यक्ष ब्लॉक कॉंग्रेस कमेटी कृष्ण चंद चेला, प्रधान एवं उपप्रधान, स्कूल के प्रधानाचार्य पवन कुमार और डॉ केशव राणा, डॉ अभिषेक शर्मा, अक्षय चंदेल, अनमोल सहित स्कूल के विद्यार्थी मौजूद थे।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]