विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया दो दिवसीय भटियात प्रवास पर, राहत कार्यों की करेंगे समीक्षा
चम्बा
विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया 21 और 22 सितंबर को विधानसभा क्षेत्र भटियात में प्रवास पर रहेंगे। अपने दौरे के दौरान वे आपदा प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण करेंगे और राहत एवं पुनर्वास कार्यों की प्रगति का जायजा लेंगे।
राहत कार्यों का जायजा और जनता से संवाद
विधानसभा अध्यक्ष प्रभावित क्षेत्रों में लोगों से सीधे मिलेंगे और उनकी समस्याओं को सुनकर उनके समाधान के लिए संबंधित विभागों को निर्देश देंगे। उनके दौरे का उद्देश्य आपदा प्रभावित परिवारों को राहत कार्यों का लाभ शीघ्रता से उपलब्ध करवाना है।