Loading...

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ज़िला में बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का करेंगे दौरा

PARUL • 31 Aug 2023 • 1 Min Read

HNN/ऊना/वीरेंद्र बन्याल

हिमाचल प्रदेश के विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया 2 सितम्बर को जिला ऊना के प्रवास पर रहेंगे। यह जानकारी देते हुए सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया दोपहर 12 बजे ऊना पहुंचेंगे।

उन्होंने बताया कि कुलदीप सिंह पठानिया 12.30 बजे समस्त जिलाधिकारियों के साथ जिला के बाढ़ बहाली कार्यों की समीक्षा करेंगे तथा ऊना जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का भी दौरा करेंगे।