लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

विधानसभा अध्यक्ष ने नाग मंढ़ौर जात्र मेले के समापन समारोह में लिया भाग

PARUL | 18 सितंबर 2024 at 7:55 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

पूजा-अर्चना कर प्रदेश वासियों की सुख-समृद्धि के लिए कामना की

HNN/चंबा

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने आज चुवाड़ी नगर के समीप कुठेढ गांव में आयोजित आठ दिवसीय नाग मंढ़ौर जात्र मेले के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया ।कुलदीप सिंह पठानिया ने इस दौरान विनतरू नाग एवं नाग मंढ़ौर की पूजा अर्चना कर प्रदेश वासियों की सुख समृद्धि की कामना की।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

उन्होंने मेला आयोजन समिति को 21 हजार की धनराशि अपनी ऐच्छिक निधि से देने की घोषणा की तथा मेला मैदान के विस्तार के लिए 5 लाख देने का भी ऐलान किया।महत्वपूर्ण बात यह है कि इस क्षेत्र में नाग पूजा को अधिमान दिया जाता है ।हर वर्ष विनतरू नाग प्रियूंगल गांव से तीसरी जात्र के दिन कुठेढ गांव में अपने भाई मंढ़ौर नाग से मिलने आते हैं। इस दौरान यहां आठ दिवसीय जात्र मेले का आयोजन किया जाता है ।

इससे पहले विधानसभा अध्यक्ष ने लोक विभाग के विश्राम गृह में लोगों की समस्याओं को सुना उन्होंने अधिकांश समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया।इस अवसर पर एसडीएम पारस अग्रवाल, उपाध्यक्ष नगर पंचायत सुरेंद्र चाढ़क, सदस्य निदेशक मंडल राज्य वन निगम चेला कृष्ण चंद, महासचिव कांग्रेस कमेटी राजीव कौशल, स्थानीय पंचायत प्रधान कर्मचंद सहित विभिन्न विभागीय अधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे ।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]