Loading...

विधानसभा चुनाव के चलते पांवटा में पुलिस मुस्तैद, दिन-रात कड़ा पहरा…

SAPNA THAKUR • 4 Nov 2022 • 1 Min Read

HNN/ पांवटा

हिमाचल प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत पुलिस प्रशासन और आईटीबीपी के जवानों का जिला की सीमाओं और बैरियरों पर कड़ा पहरा है। हरियाणा, उत्तराखंड और यूपी की सीमा पर हर संदिग्ध व्यक्ति व वस्तु पर कड़ी नजर रखी जा रही है। पुलिस और आईटीबीपी के जवान न केवल सीमाओं और बैरियरों पर तैनात है बल्कि शहर के सभी चौराहों, मार्गों सहित जगह-जगह स्थानों पर गश्त भी कर रहे है।

पांवटा में आने वाले वाहनों की जांच करने के बाद ही उन्हें आगे जाने दिया जा रहा है। आदर्श चुनाव संहिता का किसी तरह से उल्‍लंघन न हो इसको लेकर भी निगरानी रखी जा रही है। पुलिस आदर्श चुनाव आचार संहिता के प्रावधानों को सख्ती से लागू करने और वाहनों की चेकिंग कर रही है, ताकि हर गतिविधि पर नजर रखी जा सके। बड़ी बात यह है कि जवान दिन ही नहीं बल्कि रात को भी पूरी तरह से मुस्तैदी के साथ कार्य कर रहे हैं।

एक तरफ रात को जहां लोग चैन की नींद सोते हैं तो वहीं दूसरी तरफ यह जवान रात भर अपनी ड्यूटी का ईमानदारी से निर्वहन करते नजर आते है। बता दें, अब तक बहराल, गोबिंदघाट और यमुनाघाट बैरियर पर लाखों की नकदी पकड़ी जा चुकी है। इतना ही नहीं चिट्टा, चरस और शराब तस्कर भी पुलिस के हत्थे चढ़ रहे है।