विधानसभा चुनाव के बीच इतने करोड़ का लोन लेगी प्रदेश सरकार
हिमाचल प्रदेश सरकार ने आपदा राहत राशि के दुरुपयोग की जांच शुरू की
HNN / शिमला
हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव के बीच हिमाचल सरकार 2,000 करोड़ रुपये का लोन लेने जा रही है। ऐसे में चुनाव के बीच सरकार के लोन को लेकर एक बार फिर विवाद छिड़ गया है। कांग्रेस लगातार भाजपा सरकार पर प्रदेश के ऊपर कर्ज बढ़ाने का आरोप लगा रही है। इस बाबत राजपत्र में वित्त विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है।
अब 9 नवंबर तक रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया से प्रदेश सरकार को लोन मिल जाएगा। उधर, वित्त विभाग के अधिकारियों ने बताया कि ट्रेजरी के बैलेंस को बनाए रखने, कर्मचारियों को वेतन और पेंशन देने के लिए कर्ज लेना जरूरी हो गया है। राज्य सरकार की प्रतिभूतियों की आय का उपयोग हिमाचल प्रदेश सरकार के विकास कार्यों के लिए किया जाएगा।