विधानसभा चुनाव के लिए मतदान लगातार जारी, जेपी नड्डा ने भी डाला वोट…
HNN/ बिलासपुर
हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान लगातार जारी है। लोगों में मतदान के प्रति भारी उत्साह साफ-साफ देखा जा रहा है। तो वही अपने मताधिकार का प्रयोग करने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी हिमाचल प्रदेश पहुंचे। इस दौरान उन्होंने बूथ पर जाकर अपने मताधिकार का प्रयोग करते हुए वोट डाला।
बता दें, जगत प्रकाश नड्डा भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष है। आज वह अपनी पत्नी मल्लिका नड्डा के साथ बिलासपुर के मतदान केंद्र संख्या-53 विजयपुर में पहुंचे और वोट डालकर लोगों से भी इस मतदान उत्सव में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की। इतना ही नहीं उन्होंने बूथ पर मतदान करने आए अन्य मतदाताओं को भी जागरूक किया।