लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

विधायक नीरज नैय्यर ने कैला से कुठेड संपर्क सड़क मार्ग का किया भूमि पूजन

Ankita | 13 फ़रवरी 2023 at 10:58 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ चंबा

जिला चंबा में विधायक नीरज नैय्यर ने कैला से कुठेड संपर्क सड़क मार्ग का भूमि पूजन किया। उन्होंने कहा कि सड़कें किसी भी प्रदेश की भाग्य रेखाएं होती हैं। किसी भी क्षेत्र का विकास उस क्षेत्र को जोड़ने वाले संपर्क सड़क मार्ग पर निर्भर करता है। इसलिए हर गांव को सड़क सुविधा से जोड़ना अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि उनके विधानसभा क्षेत्र में कई पंचायतें व गांव ऐसे हैं, जहां पर अभी तक सड़क सुविधा उपलब्ध नहीं है। उन गांव को सड़क सुविधा से जोड़ने का जल्द ही प्रयास किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि तीन किलोमीटर लंबे संपर्क सड़क मार्ग के निर्माण कार्य के लिए पिछड़ा क्षेत्र उप योजना के तहत लगभग 63 लाख रुपए की धनराशि व्यय की जाएगी और जिसका निर्माण कार्य जल्द शुरू कर छः माह के भीतर पूर्ण कर आम जनता को समर्पित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि उक्त सड़क का निर्माण हो जाने के पश्चात ग्राम पंचायत कैला के लगभग दस गांवों को सीधा लाभ होगा।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

उन्होंने कहा कि सुंगल से कैला तक बारह किलोमीटर लम्बी सडक पर टारिंग के कार्य के लिए दो करोड़ रुपए की धनराशि को स्वीकृति मिल चुकी है जिसकी विभागीय औपचारिकता पूर्ण कर निर्माण कार्य जल्द शुरू कर दिया जाएगा। नैय्यर ने कहा कि क्षेत्र में चल रही शिक्षा, स्वास्थ्य, जल, विद्युत व अन्य महत्वपूर्ण मूलभूत सुविधाओं पर प्राथमिकता के साथ कार्य किए जाएंगे और लोगों की प्रत्येक समस्याओं का समय रहते निराकरण किया जाएगा।

उन्होंने भविष्य में विधानसभा क्षेत्र के लोगों की हर मांग को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने का आश्वासन भी दिया। इस दौरान उन्होेंने मुख्यमंत्री सुखाश्रय योजना, राजीव गांधी मॉडल डे-बोर्डिंग स्कूल व विधानसभा क्षेत्र में हैली टैक्सी शुरू करने का जिक्र भी अपने संबोधन में किया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]