कहा- हलके के विकास में धन की कमी आड़े नहीं आने दी जाएगी
HNN / चंबा
चंबा सदर विधानसभा क्षेत्र के विधायक नीरज नैय्यर ने चंबा विधानसभा क्षे़त्र के ग्राम पंचायत बरौर, चंबी, जडेरा, सुंगल, पलहुई का दौरा कर अपनी जीत के लिए कार्यकर्ताओं सहित जनता का आभार जताया। नीरज नैय्यर ने सभी मतदाताओं का आभार जताते हुए विश्वास दिलाया कि जनता ने जिन उम्मीदों के साथ उन्हें चुनाव में जीताकर विधानसभा में भेजा है, वह उस पर पूरी तरह से खरा उतरने का प्रयास करेंगें।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
उन्होंने कहा कि चंबा विधानसभा क्षेत्र की जनसमस्याओं का निराकरण प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। वे चंबा विधानसभा क्षेत्र को विकास के मामले में प्रदेश का अग्रणी विधानसभा बनाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि हलके के विकास में धन की कमी आड़े नहीं आने दी जाएगी और मतदाता व विधायक के बीच बनी दीवार को हटाया जाएगा। लोग विधायक के समक्ष अब सीधे अपनी समस्या रख सकेंगे।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group