लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

विधायक सोलंकी ने संत रविदास जी के आदर्शो पर चलने का किया आह्वान

PRIYANKA THAKUR | 4 फ़रवरी 2023 at 6:18 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

रविदास जयंती पर शहर में निकली भव्य शोभायात्रा, समाज के हर वर्ग ने किया अभिनंदन

HNN / नाहन

जिला मुख्यालय नाहन में श्री रविदास जयंती बड़ी धूमधाम से मनाई गई। इस मौके पर संत श्री रविदास समिति के द्वारा भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि नाहन के विधायक अजय सोलंकी ने शिरकत करी।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

ढोल नगाड़ों के साथ निकली संत रविदास जी की शोभा यात्रा में सैकड़ों की तादाद में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। इस दौरान समाज के हर वर्ग के द्वारा आपसी भाईचारे का संदेश देते हुए शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं का भव्य स्वागत किया गया।

वही, यशवंत चौक पर हिंदू जागरण मंच के द्वारा प्रसाद वितरण भी किया गया। विधायक अजय सोलंकी ने संत शिरोमणि रविदास जी की जयंती पर समस्त शहरवासियों को बधाई देते हुए शोभायात्रा आयोजन समिति को शुभकामनाएं भी दी।

अजय सोलंकी ने संत समाज को संबोधित करते हुए कहा कि श्री गुरु रविदास एक महान विचारक और दिव्य पुरुष थे। उन्होंने कहा कि उनके आदर्श आज के समाज को एक नई दिशा और दशा देते हैं। सोलंकी ने सभी से संत शिरोमणि गुरु रविदास जी के आदर्शों पर चलने का आह्वान भी किया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरु रविदास जयंती के उपलक्ष में रविवार को बाल्मीकि मोहल्ला नाहन में विशाल प्रसाद वितरण का आयोजन भी किया जाएगा। इस दौरान अजय सोलंकी के साथ पूर्व पार्षद हरप्रीत कौर, पूर्व पार्षद कपिल गर्ग, पार्षद राकेश गर्ग, जीएस पवार, श्यामलाल सोडा, अमन, सुरेंद्र, नरेंद्र तोमर सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]