विभिन्न पीजी डिप्लोमा कोर्सिज की परीक्षाएं कल से होंगी शुरू
HNN/ शिमला
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में विभिन्न पीजी डिप्लोमा कोर्सिज की परीक्षाएं कल यानी बुधवार से शुरू हो जाएंगी। जानकारी के मुताबिक, सीबीसीएस के अंतर्गत पीजी डिप्लोमा इन पॉपुलेशन स्टडीज, अम्बेदकर स्टडीज, डॉ. केशव बालीराम हैडगेवार चेयर, ट्राइबल स्टडीज की परीक्षाएं 5 से 10 जून तक चलेंगी।
इसके अलावा पीजी डिप्लोमा इन दीनदयाल उपाध्याय स्टडीज, महिला विकास स्टडीज, एडल्ट एजुकेशन, डिजास्टर मैनेजमैंट की परीक्षाएं 5 जून से शुरू होकर 11 जून तक चलेंगी।
वहीं पीजी डिप्लोमा इन गाइडैंस एंड काऊंसलिंग की परीक्षाएं 5 से 7 जून को होंगी। पीजी डिप्लोमा इन गाइडैंस एंड काऊंसलिंग की रि-अपेयर परीक्षाएं 5 जून से 11 जून तक के बीच चलेंगी।