विरोध प्रदर्शन का दूसरा दिन: सोशल वर्क के छात्रों ने किया कक्षाओं का बहिष्कार
HNN/ नाहन
आज हड़ताल के दूसरे दिन सोशल वर्क के छात्रों ने सोशियोलॉजी और सोशल वर्क के अध्यापकों और विभाग अध्यक्ष का घेराव धरना और कक्षाओं का बहिष्कार किया गया। पिछले लंबे समय से सोशियोलॉजी और सोशल वर्क का डिपार्टमेंट जो साथ चलता था।
आज अध्यापकों की आपसी मतभेद के कारण छात्रों को आपस में बांटने की कोशिश की जा रही है जिसमें सोशल वर्क के छात्रों के साथ सौतेला व्यव्हार लगातार किया जा रहा है। विभाग के अध्यापकों के द्वारा फ्रेशर पार्टी के नाम पर ये बोला गया कि अगर डिपार्टमेंट की चेयरमैन पार्टी में आए तो बाकी दो अध्यापक नहीं आयेंगे।
इस आधार साफ है कि किस तरह से बांटने की कोशिश की जा रही है इसके साथ कुछ प्रोफैसर है जो बोल रहे है की सोशल वर्क डिपार्टमेंट का हिस्सा नहीं है। लेकिन सोशल वर्क विभाग फिर भी सबको साथ लेकर चल रहा है। हम वो है जो क्लासरूम न होने की वजह से 1 बजे क्लास लगाते और न ही हमारे लोग होस्टल में लंच तक कर नहीं पाते।
ऐसी परिस्थिति में आज सोशल वर्क के बच्चों ने क्लास का बहिष्कार कर दिया और पिछले कल से अपनी कक्षा सुबह समय पर लगाने के और सोशल वर्क के लिए अलग क्लास रूम लैब और पिछले चेयरमैन के समय सोशल वर्क के कुछ सालो से 5000, 14000 फीस का जवाब भी प्रशाशन से मांगा है।
जब तक ये पूरी नही हुई तब तक क्लास का बहिष्कार किया जाएगा। जब तक मांगे पूरी न हुई तब तक ये आंदोलन चलता रहेगा और क्लास का बहिष्कार किया जाएगा।