Loading...

Crime / गुप्त सूचना पर दबिश, चार लीटर अवैध शराब बरामद

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन II • 55 Mins Ago • 1 Min Read

Crime : पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर पुरुवाला क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति के कब्जे से चार लीटर अवैध शराब बरामद की। शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई जारी है।

नाहन

सिरमौर पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुरुवाला क्षेत्र में एक व्यक्ति के कब्जे से चार लीटर नाजायज शराब बरामद की है। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।पुलिस अधीक्षक निश्चित सिंह नेगी ने बताया कि 16 जुलाई को पुलिस थाना पुरुवाला की टीम गश्त के दौरान हरिपुर टोहाना में मौजूद थी।

इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि बाबू राम निवासी कांशीपुर, तहसील पांवटा साहिब अपने घर से अवैध शराब बेच रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने दबिश देकर तलाशी ली, जहां आरोपी के कब्जे से चार लीटर नाजायज शराब बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related Topics: