Loading...

करंट लगने से गाय की मौत, बिजली विभाग की कथित लापरवाही पर केस दर्ज

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन II • 17 Jul 2026 • 1 Min Read

पांवटा साहिब के किशनपुरा में करंट लगने से एक गाय की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गायें बेहोश हो गईं। शिकायतकर्ता के अनुसार घटना पशुशाला में हुई, जिसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पांवटा साहिब

पांवटा साहिब के किशनपुरा में करंट लगने से एक गाय की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गायें बेहोश हो गईं। मामले में पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।जिला सिरमौर के पुलिस अधीक्षक निश्चित सिंह नेगी ने बताया कि 16 जुलाई को दीपक कुमार पुत्र जागर सिंह निवासी किशनपुरा ने पुलिस थाना पांवटा साहिब में शिकायत दर्ज करवाई।

शिकायतकर्ता के अनुसार घर के पास स्थित पशुशाला में बंधी उनकी तीन गायों को अचानक करंट लग गया। गायों की आवाज सुनकर वह राहुल और शेर सिंह के साथ मौके पर पहुंचे तथा रस्सियां खोलने का प्रयास किया, लेकिन उन्हें भी करंट का झटका लगा। काफी मशक्कत के बाद रस्सियां काटकर पशुओं को अलग किया गया। इस दौरान एक गाय की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो गायें बेहोश हो गईं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related Topics: