Loading...

Crime / बल्ब फूटने के बाद बाहर निकले व्यक्ति पर डंडे से हमला

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन II • 17 Jul 2026 • 1 Min Read

Crime : पुलिस अधीक्षक निश्चित सिंह नेगी के अनुसार राजगढ़ क्षेत्र में एक व्यक्ति पर डंडे से हमला करने का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि बरामदे का बल्ब फूटने के बाद जब वह घर से बाहर निकला तो बाहर खड़े व्यक्ति ने उसके सिर पर डंडे से कई वार किए और मौके से फरार हो गया।

राजगढ़

राजगढ़ क्षेत्र में एक व्यक्ति पर डंडे से हमला करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस अधीक्षक निश्चित सिंह नेगी ने बताया कि 16 जुलाई को राजेंद्र निवासी गांव चबियुल, डाकघर रडूघाटी ने पुलिस थाना राजगढ़ में शिकायत दर्ज करवाई। शिकायतकर्ता के अनुसार वह रात के समय अपनी पत्नी के साथ घर पर मौजूद था। इसी दौरान बरामदे में लगा बल्ब फूट गया और बिजली चली गई। जब वह बाहर देखने के लिए दरवाजे पर पहुंचा तो बाहर खड़े विनोद ने डंडे से उसके सिर पर तीन-चार वार कर दिए। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

Related Topics: