विवाहिता ने फंदा लगाकर की आत्महत्या
HNN/मंडी
जिला मंडी में जोगिंद्रनगर के द्राहल गांव में विवाहिता द्वारा फंदा लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान अर्पणा देवी पत्नी संजीव कुमार गांव बगला पंचायत द्राहल उपमंडल जोगिंद्रनगर के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार अर्पणा देवी ने रविवार दोपहर कमरे के अंदर पंखे से फंदा लगाकर अपनी जान दे दी।
उधर सगनेहड़ पंचायत के सरोहली गांव स्थित मायका पक्ष को जब इस बात का पता चला तो मायका पक्ष के लगभग 50 लोगों ने अर्पणा की मौत पर शंका जाहिर की। उन्होंने ससुराल पक्ष पर आरोप लगाया कि यह आत्महत्या नहीं हत्या का मामला है। वहीं दूसरी ओर घटना की पुष्टि करते हुए थाना प्रभारी जोगिंद्रनगर अश्वनी कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल जोगिंद्रनगर लाया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मृतका की सास सीता देवी, ससुर नागेश कुमार तथा पति संजीव कुमार को पूछताछ के लिए थाने में तलब किया है।