Loading...

विवाहित महिला ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, मामले में सास और पति को किया गिरफ्तार

PARUL • 15 Oct 2023 • 1 Min Read

HNN/कांगड़ा

जिला कांगड़ा में एक महिला ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। वहीं महिला के मायके वालों ने बेटी की मौत के लिए सास और उसके पति पर आरोप लगाए हैं। मायका पक्ष के आरोपों के बाद शाहपुर पुलिस ने महिला की सास और पति को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के मुताबिक, विधानसभा क्षेत्र शाहपुर के नेरटी गांव में एक महिला ने अपने घर में ही फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जिसके बाद सुचना मिलते ही महिला के मायके वाले भी पहुंच गए। बता दें कि महिला के मायका पक्ष का आरोप है कि महिला का पति और सास उनकी बेटी को मानसिक रूप से लगातार प्रताड़ित करते थे, जिसके कारण उसने दुखी होकर यह खौफनाक कदम उठाया और आत्महत्या कर ली।

जिसके बाद पुलिस ने महिला के पति और उसकी सास को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं पुलिस ने टांडा मेडिकल कॉलेज में महिला के शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस थाना शाहपुर के एसएचओ कुलदीप सिंह द्वारा मामले की पुष्टि की गई है। उन्होंने बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जांच के बाद आगामी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।