Loading...
una

विशेष अभियान के तहत कई वर्षों से लंबित मामलों का मध्यस्थता से हो रहा समाधान

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 16 Jul 2025 • 1 Min Read

दो से अधिक वर्षों से लंबित मामलों के निपटारे के लिए जिला ऊना में एक विशेष मध्यस्थता अभियान 30 सितंबर तक चलाया जा रहा है। इसमें नागरिकों को न्यायालयों में लंबित पारिवारिक, संपत्ति, वाणिज्यिक और अन्य मामलों का समाधान आपसी सहमति से दिलाया जाएगा।

ऊना/वीरेंद्र बन्याल

90 दिवसीय अभियान के माध्यम से शीघ्र न्याय दिलाने की पहल

अभियान का उद्देश्य और क्षेत्र
जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण की सचिव एवं अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी अनिता शर्मा ने बताया कि इस 90 दिवसीय विशेष अभियान का उद्देश्य वर्षों से लंबित मामलों को शीघ्रता से निपटाना है। यह अभियान ऊना जिले की सभी अदालतों में एक साथ संचालित किया जा रहा है।

इन मामलों का होगा समाधान
अभियान के अंतर्गत पारिवारिक विवाद, घरेलू हिंसा, मोटर वाहन चालान, चेक बाउंस, सेवा संबंधी मामले, आपसी सहमति से होने वाले आपराधिक व वैवाहिक विवाद, संपत्ति विवाद, भूमि अधिग्रहण, विज्ञान व अन्य उपयुक्त नागरिक मामले शामिल हैं। यह अभियान नागरिकों को न्याय दिलाने के साथ-साथ उनके मानसिक और आर्थिक बोझ को भी कम करेगा।

न्यायालयों से अपील
जिला न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के अध्यक्ष ने लोगों से अपील की है कि वे इस सुनहरे अवसर का लाभ उठाएं और लंबित मामलों को मध्यस्थता के माध्यम से हल कर अपने जीवन को सरल बनाएं।