विश्वकप के मैच देखने के लिए अब इतने साल के बच्चे को भी खरीदना होगा टिकट…..
HNN/ धर्मशाला
आईसीसी की नई गाइडलाइन के तहत इस बार दो साल के बच्चे का भी टिकट खरीदना होगा। इसको लेकर जानकारी ऑनलाइन टिकट बुक करते समय बुक माई शो कंपनी की वेबसाइट पर हाई लाइट हो रही है। नियमों के तहत मैच वाले दिन माता-पिता के साथ आए दो साल के बच्चे को बिना टिकट प्रवेश नहीं मिलेगा।
मैच के दौरान एक बार स्टेडियम के बाहर आने के बाद किसी दर्शक को दोबारा स्टेडियम में प्रवेश भी नहीं मिलेगा। जानकारी के मुताबिक पहले आईपीएल और अन्य अंतरराष्ट्रीय मैचों के दौरान देखने में आया कि जो माता-पिता अपने साथ छोटे बच्चों को ले गए थे, उन्होंने बच्चे कुर्सी पर बैठा दिए।
इससे कई जगह अव्यवस्था का माहौल बना और टिकट के बावजूद कइयों को बैठने के लिए कुर्सी नहीं मिली। बताया जा रहा है कि इसी स्थिति को देखते हुए इस बार आईसीसी ने बच्चों के लिए टिकट जरूरी किया है।
विश्वकप में इतने मैच खेले जाएंगे
विश्वकप में कुल 12 मैदानों में 58 मैचों का आयोजन किया जाएगा। दस अभ्यास मैच होंगे। विश्व कप के पांच मुकाबले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में खेेले जाएंगे। 7 अक्तूबर को बांग्लादेश-अफगानिस्तान के बीच पहला मुकाबला होगा।
10 को बांग्लादेश- इंग्लैंड, 17 को दक्षिण अफ्रीका-नीदरलैंड, 22 अगस्त को भारत-न्यूजीलैंड के बीच भिंड़त होगी। अंतिम मुकाबला 28 अगस्त को न्यूजीलैंड और ऑस्टेलिया के बीच खेला जाएगा।