Loading...

विश्व के सबसे ऊंचे मतदान केंद्र टशीगंग में 98.08 फीसदी हुआ मतदान

PRIYANKA THAKUR • 12 Nov 2022 • 1 Min Read

HNN / लाहौल-स्पीति

हिमाचल प्रदेश में आज विधानसभा चुनाव के लिए मतदान हो रहा है। ऐसे में सभी जिला में युवाओं से लेकर बुजुर्गों तक मतदान को लेकर अलग ही जोश दिख रहा है। बता दे कि लाहौल-स्पीति जिले के स्पीति उपमंडल के अंतर्गत आदर्श मतदान केंद्र टशीगंग में दुनिया का सबसे ऊंचा मतदान केंद्र बनने के बाद पहली बार आज विधानसभा चुनाव के लिए मतदान हुआ।

यहाँ वोटरों ने पारंपारिक परिधान पहनकर मतदान किया। मतदान केंद्र को दुल्हन की तरह सजाया गया था। निर्वाचन विभाग ने सभी मतदाताओं का मतदान केंद्र पहुंचने पर शानदार स्वागत किया। साथ ही लाहौली परंपरा के अनुसार सभी को खतक पहनाए गए। बता दे कि यहां 98.08 फ़ीसदी मतदान हुआ।

यहां मतदान के लिए कुल 52 मतदाता थे, जिनमें से 30 पुरुष और 22 महिला मतदाता शामिल थी। जिनमें से केवल 51 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया।