Loading...

विश्व के सबसे ऊंचे मतदान केंद्र में छात्राओं ने मतदाताओं को लोक गीत से किया जागरूक

PRIYANKA THAKUR • 8 Nov 2022 • 1 Min Read

HNN / लाहुल-स्पीति

लाहुल-स्पीति विधानसभा के स्पीति खंड में चुनाव आयोग के प्रेक्षक डा. सरोज कुमार ने मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने पिन घाटी में सग्नम मतदान केंद्र, रंगरिक क्यूलिंग, हल, चिचम और विश्व के सबसे ऊंचे मतदान केंद्र टाशीगंग का दौरा किया। इस मौके पर उन्होंने सभी मतदान केंद्रों में जाकर तैयारियों को लेकर जायजा लिया।

विश्व के सबसे ऊंचे मतदान केंद्र टाशीगंग में निर्वाचन विभाग की ओर से विशेष कार्यक्रम भी रखा गया। इसमें पारंपरिक वेशभूषा में स्थानीय महिलाओं ने चुनाव आयोग के प्रेक्षक डा. सरोज कुमार का स्वागत किया। इसके बाद स्कूली छात्राओं की ओर से मतदाताओं को जागरूक करने वाला लोक गीत पेश किया।