Loading...

विश्व धरोहर कालका-शिमला रेलमार्ग पर जल्द दौड़ेगी हाइड्रोजन ट्रेन

Ankita • 19 Feb 2024 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

विश्व धरोहर कालका-शिमला रेलमार्ग पर अब जल्द हाइड्रोजन ट्रेन दौड़ेगी। नैरोगेज लाइन पर चलने वाली यह हाइड्रोजन ट्रेन देश की पहली ट्रेन होगी। कालका- शिमला रेलमार्ग पर ट्रेन के संचालन के लिए तीन हाइड्रोजन गैस स्टेशन स्थापित किए जाएंगे। इसका शुरुआती चरण में कार्य चल रहा है।

बता दें मौजूदा समय में इस रेल खंड पर डीजल इंजन से ही ट्रेनें चल रही हैं। जानकारी के मुताबिक, केंद्र सरकार ने 2024-25 के बजट में उत्तरी रेलवे के हेरिटेज इंफ्रास्ट्रक्चर पर हाइड्रोजन ट्रेन को शामिल किया है। कालका-शिमला रेलवे खंड पर हाइड्रोजन ट्रेन चलाने के लिए कालका, शिमला और बड़ोग स्टेशनों पर हाइड्रोजन ईंधन स्टेशन स्थापित किए जाएंगे।

इन तीन स्टेशनों पर पानी से हाइड्रोजन निकालकर ईंधन में बदलने के प्लांट लगाए जाएंगे। इसके लिए कालका-शिमला रेल खंड का सर्वे भी किया जा चुका है। कालका-शिमला नैरोगेज लाइन पर रेलवे बोर्ड ने हाइड्रोजन ट्रेन के संचालन के लिए ट्रायल शुरू कर दिए हैं।