परछोड़ स्कूल में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह हुआ आयोजित
HNN/चंबा
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला परछोड़ में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन हुआ। विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने वार्षिक समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। प्रधानाचार्य व अध्यापकों, पंचायत प्रतिनिधियों ने विधानसभा अध्यक्ष को शाल-टोपी एवं स्मृति चिंह भेंट कर सम्मानित किया। जिसके बाद मुख्यातिथि ने शिक्षा, खेलकूद, सांस्कृतिक कार्यक्रम और अन्य गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत भी किया।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
उन्होंने एकल गान में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्रा सिमरन शर्मा को इक्कीस सौ रुपए देने की भी घोषणा की। पठानिया ने कहा कि शिक्षा किसी भी व्यक्ति के जीवन का आधार मजबूत बनाती है। मजबूत शैक्षणिक व्यवस्था से गुणात्मक शिक्षा को प्रदेश सरकार द्वारा सुनिश्चित बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ विद्यार्थियों में अनुशासन और संस्कारों का होना भी बहुत जरूरी है।
उन्होंने स्थानीय स्कूल की मांग को पूर्ण करते हुए कहा कि स्कूल में नया भवन व शौचालय का भी निर्माण किया जाएगा। उन्होंने विद्यालय में विज्ञान संकाय की कक्षाएं भी शुरू करने का भी आश्वासन दिया। विधानसभा अध्यक्ष ने क्षेत्र में चल रहे विकासात्मक कार्यों का जि करते हुए कहा कि परछोड़ क्षेत्र चक्की खद्द के साथ लगता क्षेत्र है, जहां पर भूमि कटाव की समस्या है। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में भूमि कटाव की समस्या का समाधान के लिए बाढ़ सुरक्षा कार्य पर 90 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे।
कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि भटियात विधानसभा क्षेत्र में कालम खद्द, चक्की खड्ड, देहर व बराल खडड में बाढ सुरक्षा कार्य के लिए 85 करोड़ रुपए की कार्य योजना को तैयार किया गया है।इसके उपरांत विधानसभा अध्यक्ष ने चुवाड़ी में लोगों की समस्याएं सुनकर मौके पर ही निपटारा किया।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group