विस सदन शिमला में कुटलैहड़ विधानसभा में विधायक विवेक शर्मा का संबोधन सोशल मीडिया पर वायरल
Himachalnow / ऊना / वीरेंद्र बन्याल
विधानसभा सत्र के दौरान विधायक विवेक शर्मा का संबोधन सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। उन्होंने अपने भाषण में महिलाओं की योजना और विपक्ष से जुड़े मुद्दों को उठाया, जिस पर जनता की सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। वीडियो के वायरल होने से क्षेत्र में राजनीतिक चर्चाएं भी तेज हो गई हैं।
ऊना
वायरल संबोधन
कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक विवेक शर्मा द्वारा विधानसभा सत्र के दौरान दिया गया संबोधन इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। महामहिम राज्यपाल के अभिभाषण के बाद हुई चर्चा में विधायक विवेक शर्मा ने राज्य सरकार और विपक्ष से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों को उठाया, जिन पर जनता की भी सकारात्मक प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। विधानसभा में अपने संबोधन संबोधन के दौरान विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा कई जिलों में महिलाओं को 1500 रुपये प्रति माह देने की योजना लागू की गई है।
महिलाओं की योजना पर जोर
जिससे महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस योजना से प्रदेश की हजारों महिलाओं को सीधा लाभ मिल रहा है और उनके जीवन स्तर में सुधार हो रहा है। उन्होंने इस योजना को महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। विधायक विवेक शर्मा ने अपने संबोधन में विपक्ष पर भी निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष को पहले अपने पुराने वादों का हिसाब देना चाहिए।
विपक्ष पर निशाना
उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 के लोकसभा चुनावों के दौरान भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रत्येक परिवार को 15 लाख रुपये देने की जो घोषणा की गई थी, विपक्ष को यह स्पष्ट करना चाहिए,कि वह वादा कितना पूरा हुआ और अब तक कितने परिवारों को 15 लाख रुपये प्राप्त हुए हैं। उन्होंने कहा कि जनता को सच्चाई जानने का पूरा अधिकार हैऔर विपक्ष को इस विषय पर खुलकर जवाब देना चाहिए। विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि विधानसभा जैसे महत्वपूर्ण मंच पर जनता से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाना जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी है।
जनता के मुद्दे और जिम्मेदारी
उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता के हितों की रक्षा और विकास कार्यों को गति देने के लिए सभी को मिलकर सकारात्मक सोच के साथ कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्राथमिकता होनी चाहिए। विधायक विवेक शर्मा के इस संबोधन का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बड़ी संख्या में लोग इस वीडियो को साझा कर रहे हैं और विधायक के विचारों की सराहना कर रहे हैं।
स्थानीय प्रतिक्रिया
कई लोगों ने उनके संबोधन को स्पष्ट और प्रभावशाली बताते हुए कहा कि उन्होंने विधानसभा में जनता से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि विधायक विवेक शर्मा का यह संबोधन जनहित के मुद्दों को लेकर उनकी गंभीरता को दर्शाता है। लोगों ने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी वे इसी प्रकार जनता की आवाज को विधानसभा में मजबूती से उठाते रहेंगे। विधायक विवेक शर्मा के इस संबोधन के वायरल होने से क्षेत्र में राजनीतिक चर्चाएं भी तेज हो गई हैं और लोग इसे लेकर अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।