Loading...

ऊना के दो वीर जवान पाकिस्तान हमले में घायल, मुख्यमंत्री ने की शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 12 May 2025 • 1 Min Read

ऊना/वीरेंद्र बन्याल

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने ऊना जिले के हरोली विधानसभा क्षेत्र के वीर जवान गुरनाम सिंह रोमी और व्यास देव संधू के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।

ऊना के दो वीर जवान पाकिस्तान हमले में घायल, मुख्यमंत्री ने की शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पाकिस्तान की ओर से हुई गोलाबारी में ऊना जिला के हरोली विधानसभा क्षेत्र के दो वीर जवानों के घायल होने पर गहरी चिंता व्यक्त की है। भारतीय सेना के जवान गुरनाम सिंह रोमी और बीएसएफ के जवान व्यास देव संधू दोनों ही सीमा पर पाकिस्तान की गोलाबारी का शिकार हुए है

सरकार ने दिया हरसंभव सहायता का आश्वासन
मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के जवान देश की रक्षा के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए तैयार है। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि घायल जवानों के परिवारों को हरसंभव सहायता प्रदान की जाए।

परिजनों के साथ है सरकार
मुख्यमंत्री ने दोनों वीर जवानों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए प्रार्थना की और कहा कि सरकार उनके परिजनों के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि राज्य के वीर जवानों की बहादुरी पर प्रदेश को गर्व है और उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता।